भगवान परशुराम मंदिर पर जन्मोत्सव मनायेगी – परशुराम सेना भार्गव

0
e1ef0f5d-4f0f-439a-8e8e-a4bdcffcf0be

भगवान परशुराम मंदिर पर जन्मोत्सव मनायेगी – परशुराम सेना भार्गव
पलामू राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव आगामी 10 मई को भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव धूम धाम से रेड़मा स्थित भगवान परशुराम मंदिर के प्रांगण में मनायेगी। आप सभी को पूर्व से ज्ञात है कि राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा झारखण्ड के पहले परशुराम मंदिर की नीव मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित मथुराबाडी़ में रखी थी जिसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है, इस मंदिर का निर्माण प्राण प्रतिष्ठा जो कि नवंबर माह में प्रस्तावित है। भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने बताया कि, अभी पूरे देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के द्वारा कई तरह के पाबंदी लगाई है, हालांकि राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा जन्म उत्सव को लेकर एक बड़े आयोजन करने की तैयारी थी लेकिन, चुनाव के मद्देनजर सरकार के सभी गाईडलाईन का पालन करते हुए इस बार राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव, मंदिर के प्रांगण में पूजन संध्याकाल मे 5 बजे प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में सम्पंन किया जाएगा एवं भंडारे का आयोजन भी की गई है। पूजन का कार्यक्रम धर्माचार्य रमेश पांडे एवं प्रकांड विद्धान नवीन पांडे के देख रेख में की जाएगा, साथ ही आगे श्री शुक्ला ने कहा कि इस जन्म उत्सव में सनातन धर्म के सभी अनुयाई को आमंत्रित किया जा रहा, वो इसमे उपस्थित हों जैसे भगवान परशुराम सभी संतजनो के साथ एकता के सूत्र में पिरोने के बाद राक्षस का वध किए ठीक उसी प्रकार आज सनातन धर्म संस्कृति के विरुद्ध बोलने वाले लोगों से लड़ने की जरूरत है, इस कार्यक्रम को लेकर बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक कमलेश शुक्ला, प्रदेश संरक्षक, अजय तिवारी अकेला, बंसत तिवारी, परमेस तिवारी मुकेश तिवारी, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष अमित तिवारी, प्रदेश शिक्षा सलाहकार अविनाश पाण्डेय प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी, प्रदेश पर्यवेक्षक संजीत पांडे, प्रमंडल उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ब्राह्मण, प्रमंडल उपाध्यक्ष अरविंद पांडे, प्रमंडल शिक्षा सलाहाकार धर्माचार्य रमेश पांडे, जिला कोषाध्यक्ष अंकित पांडे, जिला उपाध्यक्ष मनीष पांडे नगर अध्यक्ष राहुल पाठक, नगर उपाध्यक्ष रितिक चौबे, जिला पदाधिकारी करनकांत तिवारी अप्पू तिवारी मनि तिवारी, नवीन पांडे, अभिषेक पांडे, शशिकांत तिवारी, बिटू. पांडे, सहित कई अन्य सदस्यों की रहीं उपस्थिति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *