साढ़े चार साल में गढ़वा झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है : मंत्री मिथिलेश

0
09d30a5d-b1af-483f-a0a9-ca92fff4274e

साढ़े चार साल में गढ़वा झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है : मंत्री मिथिलेश

मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सिखलाया लोस चुनाव जीतने का गुर

फोटो -बैठक करते झामुमो के पदाधिकारी
फोटो -संबोधित करते मंत्री
फोटो -उपस्थित कार्यकर्ता

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार को झामुमो गढ़वा प्रखंड के बूथ एवं पंचायत प्रभारियों का प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में मंत्री श्री ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीतने का गुर सिखलाया। मौके पर मंत्री के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों, प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पलामू लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर झारखंड सरकार की उपलब्धियों को बतायें। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जनता के साथ किये जा रहे छलावा एवं फरेब को भी बतायें। लोगों को यह बतायें कि यदि इस बार गलती हुई तो जीवन भर पछताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा। मंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है। मोदी जी पिछले 10 साल की उपलब्धि को कभी भी मंच से नहीं बतलाते हैं। सिर्फ यही बताते हैं कि कांग्रेस की सरकार आयेगी तो आपकी सारी संपति लूटकर मुसलमानों में बांट देगी। पाकिस्तान राजकुमार को प्रधानमंत्री बनाने में लगा हुआ है। भाजपा फूट डालकर सिर्फ अपना राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है। वे आदिवासियों की हितैशी खुद को बतलाते हैं, परंतु आदिवासियो के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा आदिवासियो को समाप्त करने, लोकतंत्र को समाप्त करने, संविधान बदलने की साजिश कर रही है। देश की जनता यह देख रही है कि लोकसभा चुनाव के पहले बेवजह देश के दो-दो मुख्यमंत्री को जेल में बंद कर दी है। इस लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखलाने को तैयार र्है। लोकसभा चुनाव के दो चरण के रूझान से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, रितेश तिवारी, मुखराम भारती, नारद तिवारी, शरीफ अंसारी, फुजैल अहमद, श्रीकांत तिवारी, अशोक चंद्रवंशी, राजन उरांव, संजय चंद्रवंशी, सुलेमान अंसारी, जितेंद्र दुबे, फैजुल अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *