जनसभा में निराश और हताश लगे मोदी जी: राजेंद्र सिन्हा

0
476e2f06-da59-4bc8-a8e6-19491e2a6611

जनसभा में निराश और हताश लगे मोदी जी: राजेंद्र सिन्हा

मोदी जी के सभा के बाद झामुमो ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर किया कड़ा हमला

आज चियांकी में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नरेंद्र मोदी पर हमला किया, उन्होंने कहा “पलामू को सिर्फ जुमला दिया है मोदी जी ने। आकांक्षी जिला तो कहा लेकिन लगता है मोदी जी पलामू का इतिहास अच्छे से नहीं जानते, उन्हें पता होना चाहिए की पलामू को राजनीतिक राजधानी कहा जाता था, लेकिन जब से यहां के लगभग सीटों पर भाजपा के जनप्रतिनिधि चुने गए पलामू अपने अगल बगल के जिलों से भी पिछड़ चुका है। मछली, मटन, मुर्ग़ा-मुर्गी, मंगलसूत्र, भैंस के तबेले होते हुए पलामू में पाकिस्तान पहुँच गए मोदी जी।महंगी दवाई, महंगे राशन, महंगे पेट्रोल डीजल और छात्रों की महंगी शिक्षा से आज गरीब, मिडिल क्लास त्रस्त है। सोना आज आम आदमी के खरीद से दूर पचहत्तर हजार पार कर चुका है। आदिवासी को वनवासी कहने वाली भाजपा के प्रधानमंत्री आज संविधान और आरक्षण पर सफाई दे रहे हैं, जबकि इनके नेता ही कहते फिर रहे हैं की अगर 400 पर आया तो संविधान बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे, जनता सब समझती है। लगता है प्रधानमंत्री जी ये भूल गए हैं की झारखंड को मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास का कटौती कर दिया है उन्होंने, तब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने झारखंडियों को
अबुआ आवास का सौगात दिया है। उनके पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास जी ने 1200 स्कूल बंद कर दिया था वहीं झामुमो की सरकार ने स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ दिया है। शायद यही वजह है कि जनसभा में निराश और हताश लगे मोदी जी। परिवारवाद पर बोलने वाले मोदी जी को देखना चाहिए था की जो लोग आज उन्हें सम्मानित कर रहे थे, सब के सब किसी नेता के पहुना, किसी विधायक नेता, के पुत्र, किसी नेता की पत्नी हैं। आत्ममुग्ध मोदी जी सिर्फ अपनी कहानी सुना कर पलामू को ठग कर चले गए, अपने भाषण के अंत में किसी तरीके से दे दे राम दिला दे राम कर के चले गए। जनता इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां को अपार मतों से जीता कर सांसद भेजने वाली है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *