बीएसएफ जवानों से भरी बस पेड से टकरायी ,17 जवानों में 8 जवान की हालत गंभीर,

0

मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वापस लौट रही बीएसएफ जवानों की बस पेड से टकरा जाने की घटना में एक दर्जन से भी अधिक जवान घायल हो गए। इसमें से 4 जवानों को अधिक चोट आने की वजह से रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे बस में सवार जवानों को चोट आई है। बस में कुल 32 जवान सवार थे। जिसमें से 17 जवानों को चोटें आई हैं। 13 जवानों को खरोंच और मामूली चोट आई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। वहीं 04 जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के लिए रेफर किया गया है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *