सेवा से आत्मिक सुख की होती है प्राप्ति :—–वृजेन्द्र शाही

0
dc02715b-5e63-4754-9409-e0c0109219db

सेवा से आत्मिक सुख की होती है प्राप्ति :वृजेन्द्र शाही

श्री सर्वेश्वरी समूह ने आबादगंज में खोला पनशाला

मेदिनीनगर: श्री सर्वेश्वरी समूह की डालटनगंज शाखा द्वारा आबादगंज में स्थित त्रिवेणी नर्सरी परिसर में पनशाला खोला गया. परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम और गुरूपद संभव राम जी की पूजा अर्चना कर समूह के वरिष्ठ सदस्य वृजेन्द्र नाथ शाही ने पनशाला की शुरूआत की.मौके पर श्री शाही ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह अध्यात्यम के साथ साथ सेवा क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हो कर कार्य कर रहा है.सेवा कार्य में लगे लोगो को आत्मिक संतुष्टी मिलती है.सभी को अपने सामर्थ्य के अनुसार सेवा कार्य करना चाहिए .इस तरह के कार्य से समाज के अंदर सेवा भाव का बेहतर वातावरण तैयार होता है.परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम ने समूह की स्थापना कर लोगों को सेवा कार्य से जोडा और निरंतर मानव की सेवा में लगे रहने का संदेश दिया,जिसे आत्मसात कर समूह के लोग सक्रियता के साथ सेवा कार्य में लगे है.व्यवस्थापक योगेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि मेदिनीनगर शहर में समूह द्वारा अब तक दो पनशाला की शुरूआत की गयी है,आगे और भी पनशाला खोला जायेगा ताकि आमजनों को राहत मिले .मौके पर स्थानीय शाखा के उपाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा,मंत्री प्रताप नारायण शाही,प्रचार मंत्री अनुराग सिंह,अजय बक्स राय,संतोष राय ,माधुरी शाही ,स्मृति शाही,रूद्र प्रताप शाही,संजय दूबे,शुभम राज,सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद थें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *