गठबंधन के नेताओं ने की बैठक
गठबंधन के नेताओं ने किया बैठक ,वोटरों को जागरूक करने समेत कई विषयों पर चर्चा
लातेहार : लातेहार के कार्निवल होटल के सभागार में गठबंधन दल के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने, वोटरों को जागरूक करने ,अधिक से अधिक मतदान हो समेत कई विषयों पर चर्चा किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों को दरकिनार करते हुए अनावश्यक कार्यों को बढ़ावा देती है । भाजपा को बेरोजगारी, मजदूर पलायन, स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लेकर कोई चिंता नहीं है चतरा संसदीय क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। भाजपा के कार्यकाल का कई वर्ष बीत गए। परंतु अब तक ओवर ब्रिज नहीं बन पाया जो काफी चिंता का विषय है। इधर झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने अपने संबोधन में कहा कि गठबंधन के कार्यकर्ताओं की मदद से ही हम जीत की ओर आगे बढ़ सकते हैं । सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुरजोर मेहनत करना होगा। इधर स्थानीय विधायक बैजनाथ राम ने जन समस्याओं के समाधान को लेकर गठबंधन को वोट करने की बात कही है । बैठक में रामप्रवेश यादव, प्रमोद पांडे ,पंकज तिवारी मोहम्मद नौशाद मोहम्मद इश्तियाक खान पपन खान समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
