निक्की ने बैचलर इन टेक्नोलॉजी में टॉप 10 में बनाई जगह

0
2cc67750-0907-46ae-835f-62c002b60199

निक्की ने बैचलर इन टेक्नोलॉजी में टॉप 10 में बनाई जगह

कोडरमा। जयनगर प्रखंड के बाघमारा स्थित सीबीएसई से संचालित आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा की पूर्व छात्रा निक्की कुमारी पिता अरुण कुमार राणा ने इतिहास रचा है। बताते चलें कि इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग कॉलेज अलवर में बीटेक की फाइनल परीक्षा में निक्की कुमारी ने टॉप 10 में जगह बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। निक्की कुमारी संपूर्ण कॉलेज में पांचवा स्थान लाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। निक्की कुमारी अपनी प्रारंभिक शिक्षा आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा में किया था जहां उन्होंने 82 प्रतिशत अंक लाकर मैट्रिक की परीक्षा पास किया। फिर संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग में इंटरमीडिएट ऑफ साइंस की परीक्षा 64 प्रतिशत अंक से पास होने के बाद बी-टेक करने के लिए राजस्थान के अलवर चली गई। जहां उसने अपने मेहनत का लोहा मनवाया और सफलता की नया आयाम लिखा। उन्होंने पूरे कॉलेज में पांचवा स्थान प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया। उनके पिता अरुण कुमार राणा भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता हैं। इनकी माता रेखा देवी पूर्व जिला परिषद सदस्य रह चुकी है। इस सफलता पर केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, विधायक जानकी प्रसाद यादव, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी, शिक्षाविद डॉ. बीएनपी बर्णवाल, विद्यालय के निदेशक रामदेव प्रसाद यादव, प्राचार्य प्रो. दशरथ प्रसाद राणा, नीलकंठ बर्णवाल, पिंटू कुमार पांडेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्यों लोगों ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *