पलामू लोकसभा क्षेत्र से कूल 9 प्रत्याशी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

0
69b895ea-081f-4e68-b9c7-9660b23c29b3

पलामू – मेदिनीनगर समाहरणालय सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू डीसी शशि रंजन और एसपी रिष्मा रमेशन ने सँयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। पलामू डीसी शशि रंजन ने बताया की 11 प्रत्याशी में कुल 9 प्रत्याशी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे । 2 प्रत्याशियों ने अपना नामंकन वापस ले लिया है । सभी प्रत्याशियो के साथ चुनाव ऑब्जर्वर ने बैठक की उसके बाद सभी को चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिया गया है । लोकसभा चुनाव में कूल 22 लाख 43 हजार 34 मतदाता है वही कूल 2447 मतदान केंद्र बनाए गए है। वही होम वोटिंग की भी व्यवस्था की गई है । स्ट्रॉग रूम जीएलए कॉलेज में बनाया गया है । सभी मतदाता एपिक कार्ड के अलावा पैन कार्ड ,बैंक पासबुक , आधार कार्ड,पेंशन कार्ड से भी मतदान कर सकेंगे। अगर किसी मतदाता को कोई परेसानी होती है तो वे एप्प के माध्यम से शिकायत कर सकते है । वही मतदान करने का समय 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है ।वही शाम 5 बजे के बाद पर्ची के माधयम से मतदाता मतदान कर सकेंगे। वही लोकसभा चुनाव के दौरान फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा । पलामू डीसी शशि रंजन के मतदाताओं से आग्रह की है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में मतदान करे और दूसरे लोगो को भी जागरूक करे । वही बढ़ती गर्मी में अपने और अपने परिवार का बचाव करे । वही एसपी रिश्मा रमेशन ने कहा कि मतदान के दौरान सभी बूथों पर जवानों को तैनात किया जाएगा साथ ही महिला बूथ पर महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा। वही बताया कि हुसैनाबाद से 2 और चैनपुर से 1 और लेस्लीगंज से 1 आचार संहिता का मामला दर्ज हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *