देवघर ने रांची को 16 रनों से हराकर, फाइनल में बनाई जगह यश बने मैन ऑफ द मैच

0
b719903c-71e6-43f3-8c9a-3cf474a77baf

देवघर ने रांची को 16रनों से हराकर, फाइनल में जगह बनाई
यश बने मैन ऑफ द मैच!

जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर -16के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में देवघऱ ने मजबूत समझें जाने वाली रांची क़ो 16रनो से पराजित कर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया।
एक मई क़ो लातेहार में होने वाले ख़िताबी मुकाबले में धनबाद व देवघऱ की टीमें आमने सामने होंगी l
इससे पूर्व सोमवार क़ो शहीद तेलगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये सेमी फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवघऱ की पूरी टीम 31.1ओवरो में 113रनों के मामूली स्कोर पर ही सिमट गई।टीम की ओर से यश सिन्हा ने 47व प्रतिक कुमार ने 41रनो की पारी खेली l
रांची की ओर से काजी मोहम्मद व तौहिद ने तीन -तीन और समीर कुमार ने दो विकेट अर्जित किया।
जबाबी पारी खेलने उतरी रांची ने अच्छी शुरुआत की तौहिद व आदित्य लाल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े बावजूद इसके पूरी टीम सौ का आंकड़ा नहीं छू सकी।
तौहिद ने 30व आदित्य ने 39रनों की साहसिक-सराहनीय पारी खेली l इसके बाद आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया। देवघर के यश सिन्हा ने 10ओवरो में तीस रन देकर छः विकेट अर्जित किये l अजय यादव ने 7.5ओवरो में 13रन देकर तीन सफलता हासिल की l गेंद व बल्ले के साथ उम्दा प्रदर्शन करने वाले यश प्लयेर ऑफ द मैच बने l टी आर डी ओ पप्पू सिंह, अंपायर मनोरंजन काजीलाल, अमित हाजरा व जिला संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह ने मैन ऑफ द मैच यश क़ो पांच हजार केश मनी व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया l मौक़े पर मनोज चौधरी, सुनील सिंह, ओम शंकर सिंह, आयुष अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश, अंकित विश्वकर्मा, यमुना झा, मधु समेत अन्य उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *