भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अभय कुमार ने लिया नामांकन वापस

0
73e55cc6-0b22-4394-9e52-25dbac7dfd46

आज कचहरी प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह, कृष्ण मुरारी दुबे, जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, लोकसभा उम्मीदवार अभय कुमार भूइंया, किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चेरो, उपाध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी, नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी,नसीम राइन ने संयुक्त रूप से ब्यान प्रकाशित कर कहा कि पार्टी ने पार्टी के महासचिव के हस्ताक्षर से पलामू लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अभय कुमार को उम्मीदवार बनाया और नामांकन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भालचंद्र कांगो एवं राज्य सचिव महेंद्र पाठक भी उपस्थित रहे बाद में चलकर बिहार पार्टी एवं केन्द्र के पदाधिकारियों की बैठक में पलामू संसदीय क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार वापस लेने का फैसला लेकर पलामू को सूचित किया गया और महासचिव डी राजा के द्वारा पलामू संसदीय क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार अभय कुमार को अभय कुमार को नामांकन वापस लेने का निर्देश दिया निर्देश के आधार पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अभय कुमार ने नामांकन वापस लिया। साथ ही पलामू जिला के पदाधिकारी ने लोकसभा चतरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन कुमार को पूरी ताकत से मदद करते हुए उनकी जीत दिलवाने का संकल्प लिया। आम जनता से अनुरोध है कि चतरा लोकसभा संसदीय सीट से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन कुमार को समर्थन देकर विजई बनावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *