तुलसीदामर सेल टाइम ऑफिस के समीप झाड़ी से एक महिला का शव बरामद,सनसनी

0
Untitled

तुलसीदामर सेल टाइम ऑफिस के समीप झाड़ी से एक महिला का शव बरामद,सनसनी

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) :– नगर उंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीदामर स्थित सेल टाइम ऑफिस के समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मृतिका महिला के शव को झाड़ी से बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग शव को देखने के लिए घटना स्थल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार शौच के लिए गए स्थानीय लोगों ने टाइम ऑफिस के समीप पेड़ के नीचे महिला को मृत अवस्था में देखा। जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या के लोग घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी लेते देखे गए। वहीं घटना की सूचना पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक दल बल के साथ मौके पर शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस ने बारीकी से एक एक एंगल की जांच कर रही है। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सेल टाइम ऑफिस के पास स्थित एक पेड़ के नीचे एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ही पहलू की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed