स्वयंसेवी संस्था अग्रगति इंडिया द्वारा वित्तिय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मेराल : पश्चिम पंचायत सचिवालय के बगल स्थित सामुदायिक भवन में स्वयंसेवी संस्था अग्रगति इंडिया द्वारा वित्तिय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवी अग्रगति संस्था का परिचय के साथ- साथ वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई। इस दौरान सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, साइबर क्राइम से संबधित जानकारी देते हुए डिजिटल लेन देन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाना गांव के बीमा धारक के असामयिक निधन के पश्चात उनके नॉमिनी उपेंद्र उराव एवं अरंगी की मंजू कुंवर को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का दो-दो लाख रुपए का चेक झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक मेराल के शाखा प्रबंधक उज्जवल कुमार, संस्था के सीएफएल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रूपेश कुमार ठाकुर, मेराल सीएफएल कोऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा के द्वारा प्रदान किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में सीएफएल प्रशिक्षिका अंजू कुमारी, सीमा कुमारी, मनीष वैद्य, पीआरपी समीना, बैंक सखी उर्मिला कुमारी, शहनाज बानो, रीता कुमारी, रानी देवी, अनीता भारती जेएसएलपीएस के डीपीएम, बीपीएम, सीसी के साथ कई लोग शामिल थे।
