रांची ने वेस्ट सिंहभूम को किया 6 विकेट से पराजित, मैन ऑफ द मैच बने तौहीद

0
bc5253f1-061b-4143-b735-7df6bdb69a8c

रांची ने वेस्ट सिंहभूम को किया 6 विकेट से पराजित, मैन ऑफ द मैच बने तौहीद

रिपोर्ट:–प्रमोद दास, गुमला

शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम
गुमला में चल रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार क़ो खेले गये मुकाबले में रांची ने वेस्ट सिंहभूम क़ो छः विकेट से पराजित किया l टॉस जीत कर रांची ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया।
अच्छी शुरुआत के बावजूद वेस्ट सिंहभूम की पूरी टीम 36ओवरों में 137रनों पर सिमट गयी l
टीम की ओर से आर्यन राणा ने सर्वाधिक 35रनो की पारी खेली l अंजनी कुमार यादव ने 24, एन कार्तिक 18व कृपा सिंधु ने 13रन बनाये l रांची की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते तौहिद अयम ने पांच विकेट अर्जित किये
काज़ी मोहमदद ने पैनी बोलिंग करते महज 12रन देकर तीन विकेट हासिल किया l
लक्ष्य के पीछा करने उतरी रांची की टीम ने 27.1ओवरो में चार विकेट के नुकसान पर विजयदायी आंकड़ा छू लिया l
रांची के मनमीत सागर ने 42, अनुराग के नाबाद 42 व आदित्या लाल के 16रनो के योगदान के बदौलत टीम ने सहज जीत दर्ज किया l
वेस्ट सिंहभूम की ओर से प्रिंस महाराणा, प्रिंस कुमार यादव, बासुदेव सुंडी व इरफ़ान ने एक -एक विकेट अर्जित किये l
गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रांची के तौहिद प्लेयर ऑफ़ द मैच बने l
जे एस सी ए के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह के साथ टी आर डी ओ पप्पू सिंह, अंपायर मनोरंजन कांजीलाल, हेमंत ठाकुर के मैन ऑफ द मैच तौहिद क़ो पांच हजार कैश मनी व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया l
मौके पर जिला संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह, मनोज चौधरी, सुनील सिंह, आयुष अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश, सनी साहू, अंकित विश्वकर्मा, शशि कुमार समेत अन्य उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *