नक्सलियों के गढ़ बूढापहाड़ में 30 वर्षों के बाद बना मतदान केंद्र

0
Untitled

पलामूः प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों का ट्रेनिंग सेंटर रहा बूढ़ापहाड़ पर 30 वर्षों के बाद मतदान केंद्र बनाया गया है. पहली बार इलाके के ग्रामीण वोट देने के लिए उत्साहित हैं. निर्वाचन आयोग इलाके के ग्रामीणों को वोट देने के लिए जागरूक कर रहा है. शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार और आईजी अभियान सह नोडल अधिकारी अमोल बी होमकर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम बूढ़ापहाड़ पहुंची थी.

बूढ़ापहाड़ के हेसातु मतदान केंद्र पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इलाके के ग्रामीणों के साथ बातचीत की. इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्थानीय वोटरों की समस्याएं सुनी और पुराने हालात की जानकारी ली. ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि नक्सलियों के खौफ के कारण पहले ग्रामीण वोट देने नहीं जा पाते थे, जबकि मतदान केंद्र बदलने से ग्रामीणों को वोट देने के लिए 15 से 20 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *