गिरिडीह में रामनवमी पर दिखी भव्यता

0
3bdb6199-5155-4ca2-bbc8-55a1c09aa691

गिरिडीह में रामनवमी पर दिखी भव्यता, अखाड़ा समिति के मंच पर पहुंचे एनडीए प्रत्याशी

 

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह जिले में हर्षोउल्लाश के साथ रामनवमी के पर्व मनाया गया हर ओर माहौल भक्तिमय नज़र आया शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में महावीरी झंडे नज़र आ रहे थे.
सभी मंदिरों में विधि विधान से पूजा होती रही वही दोपहर के बाद जगह जगह विभन्न चौक चौराहे पर अखाड़ा का आयोजन किया गया. गिरीडीह शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक, टावर चौक, पचम्बा में अखाड़ा का भव्य आयोजन किया गया. शहर के बड़ा चौक पर दशकों से सभी अखाड़ा का समागम होता है।यहां 50 से अधिक लाइसेंसी अखाड़ा कमेटी अपने खेल का प्रदर्शन करती हैं और एक से बढ़कर एक खेल दिखती हैं परंपरागत हथियारों के साथ विभिन्न अखाड़ा कमेटियों ने हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया. इस दौरान विभिन्न संगठनों के द्वारा इंस्टॉल लगाकर बेहतर खेल प्रदर्शन दिखाने वाले अखाड़ा समितियां को सम्मानित किया गया वही भक्तों के बीच पानी व शरबत का वितरण भी किया गया. इस दौरान एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी, गुड्डु यादव समेत कई लोग शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियां के मंच पर पहुंचे. जहां अखाड़ा समितियां के द्वारा पगड़ी पहनकर उन्हें सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *