रामनवमी के अवसर पर पांकी प्राचीन हनुमान मंदिर समिति ने भंडारे एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम का किया आयोजन
रामनवमी के अवसर पर पांकी प्राचीन हनुमान मंदिर समिति ने भंडारे एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम का किया आयोजन
सभी अखाड़ा प्रमुख व अध्यक्ष को अंग वस्त्र एवं शस्त्र देकर किया गया सम्मानित
रामनवमी के अवसर पर पांकी प्राचीन हनुमान मंदिर समिति के लोगों ने इस वर्ष बेहद ही आकर्षक एवं हर्षोल्लास के साथ रामनवमी पर्व मनाया, एक और जहां भक्ति जागरण कार्यक्रम से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा वहीं दूसरी ओर भव्य भंडारे के आयोजन से हजारों श्रद्धालुओं ने भोग रूपी प्रसाद ग्रहण किया, सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति जागरण एवं भंडारे कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, पांकी पूर्वी मुखिया प्रेम प्रसाद, बजरंग दल के अध्यक्ष संस्कार सोनी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया वहीं भक्ति जागरण कार्यक्रम में आए बहार के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। भक्ति जागरण कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने भक्ति रस में डूब कर कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। वही भक्ति जागरण कार्यक्रम के पश्चात प्राचीन हनुमान मंदिर समिति के लोगों ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अखाड़ा प्रमुख अध्यक्ष को अंग वस्त्र एवं शस्त्र देकर सम्मानित भी किया।
विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लाल सूरज भाजपा नेत्री लवली गुप्ता भाजपा नेता अजय गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम के संबोधन में सभी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए पूजा समिति के लोगों की जमकर सराहना की।
मौके पर कार्यक्रम में जय माता दी मोबाइल के प्रोपराइटर अखिलेश कुमार ,उपेंद्र गुप्ता, उप मुखिया अनारीक राम, सहित कई लोग उपस्थित थे।
