बाबा साहब की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की— विहिप पलामू

0
1e2d08ce-9273-4687-bfce-d3d78d1a2489

जयंती पर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई  :  विहिप पलामू।

आज विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता आयाम के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ आंबेडकर की जयंती श्रद्धांजलि अर्पित की गई।   उनकी सेवाओं के लिए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल और इसके अन्य आयाम से जुड़े सम्मानित कार्यकर्ता आज स्थानीय बाबा साहब अंबेडकर पार्क में पहुंचे और वहां बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती को समारोह पूर्वक आयोजित किया।

उसके बाद सभी लोग पलामू क्लब के पास स्थित सेवा बस्ती पहुंचे और वहां भी सेवा बस्ती के निवासियों के साथ मिल कर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई गई।  समाचार लिखे जाने तक जिला मुख्यालय मेदनी नगर के अलावा प्रखंड नीलांबर पितांबर पुर, विश्रामपुर, नवा बाजार, छतरपुर, सतबरवा, चैनपुर, पांकी, तरहसी, पाटन, मनातू, पांडू और हरी नगर में भी प्रखंड विश्व हिंदू परिषद के द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर जयंती मनाए जाने की सूचना है। अन्य प्रखंडों में भी कार्यक्रम की योजना बनी है, और, शाम तक लगभग सभी प्रखंडों में विहिप के समरसता आयाम के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब की जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी।

इस अवसर पर बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने बताया कि भीम राव रामजी आम्बेडकर जो बाबा साहब नाम से लोकप्रिय हैं, भारतीय विधिवेत्ता,  अर्थशास्त्री,  राजनीतिज्ञ,  और एक समाज सुधारक थे।  उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।   श्रमिकों,  किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी उन्होंने किया था।  उन्होंने भारतीय कानून और शिक्षा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।  वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने थे।

समारोह में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सूबेदार दामोदर मिश्र (से. नि.),  जिला समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,  जिला समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, जिला सह मंत्री अमित तिवारी,   जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  जिला बजरंग दल बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप,  ज़िला विहिप गौरक्षा प्रमुख भोला अग्रवाल,  जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा,  प्रिंस कुमार, और,  सेवा  बस्ती निवासी करण कुमार,  छोटु,  संजय,  पुष्पा देवी,  गुड्डू,  रेशमा देवी,  पूजा देवी,  सोनी देवी, मान मति देवी,   शांति देवी,   बेवी देवी,  रवि राम,  कृष्ण राम, सुनील राम,  कपिल राम,  तन्नू देवी,  रिंकू राम,  गुड्डू राम,  राज कुमार राम,  बबिता देवी,  रवि राम,  राकेश कुमार, आकाश कुमार,  बॉबी,  शबी  कुमारी इत्यादि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *