पांकी के आसेहार में संचालित स्टोन माइंस के संचालक की मनमानी से ग्रामीण परेशान

0
69678fb1-848d-4327-a9ae-5c05f5b7e945

पांकी के आसेहार में संचालित स्टोन माइंस के संचालक की मनमानी से ग्रामीण परेशान

माइंस संचालक सड़क पर नहीं कर रहे पानी का छिड़काव, धूल से लोगों की परेशानियां बढ़ी

अनियमित के खिलाफ कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने माइंस का कार्य करवाया था बंद

पांकी प्रखंड के आसेहार पंचायत के स्टोन माइंस के संचालक के खिलाफ आसेहार सागलीम मुख्य पथ के ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है, मौके पर मौजूद महुगांई गांव के ग्रामीण दुखन राम, राजेश्वर रवि, सत्येंद्र सहित अन्य ने बताया कि आसेहार में दो स्टोन माइंस संचालित है लेकिन माइंस संचालकों के द्वारा नियमित रूप से सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा जिससे पूरे दिन सड़कों से धूल उड़ रहा है जिससे उनके समक्ष अनेक परेशानियां उत्पन्न हो गई है धूल के कारण ग्रामीणों को एक और जहां स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो रही है वहीं दूसरी तरफ धूल के कारण फसल भी बर्बाद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि माइंस से प्रतिदिन सैकड़ो पत्थर एवं चिप्स लदा हाईवा गुजरता है जिस कारण रोड की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे कभी भी दुर्घटना कि आशंका बनी रहती है ऐसे में सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से उन्हें बेहद परेशानियां होती है लोग उक्त रास्ते से गुजरने से परहेज भी करने लगे हैं।
हालांकि कई बार ग्रामीणों ने उक्त समस्या को लेकर आंदोलन भी किया है व माइंस को भी बंद करवाया है, लेकिन समझौते के बावजूद माइंस संचालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *