भीषण गर्मी में पांकी में सरकारी चापाकल पर हो रहा अतिक्रमण, विभाग मौन

0
9c12d7ec-0663-4002-a682-8222bb100f42

भीषण गर्मी में पांकी में सरकारी चापाकल पर हो रहा अतिक्रमण, विभाग मौन

गर्मी के दस्तक देते ही पांकी प्रखंड में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है एक और जहां ग्रामीण अपनी प्यास बुझाने को लेकर दूर दराज से पानी लाने को विवश है वहीं दूसरी तरफ सार्वजनिक स्थल पर लगे सरकारी चापाकल पर अतिक्रमण किए जाने के कारण स्थिति और बिगड़ी हुई है, पांकी प्रखंड के तेतराईं बाजार के समीप लगे सार्वजनिक सरकारी चापाकल पर तेतराईं के मोहम्मद इलियास के द्वारा अतिक्रमण करते हुए चापाकल में समरसेबल पंप डालकर उसका घेराव करते हुए चापाकल को आम लोगों के उपयोग हेतु बंद कर दिया गया है, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि लगातार सरकारी चापाकल पर अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे गर्मी में पेयजल को लेकर किल्लत होने वाली है, ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बाजार क्षेत्र में पेयजल को लेकर गिने-चुने चापाकल लगे हुए हैं ऐसे में यदि चापाकल पर अतिक्रमण हो जाएगा तो बाजार आए ग्रामीणों की प्यास कैसे बुझेगी यह बड़ा सवाल हैl
आपको बता दें की पांकी प्रखंड क्षेत्र में कई सार्वजनिक स्थल पर लगे चापाकल विभागीय उदासीनता के कारण मरम्मत के अभाव मे शोपीस बने हुए हैं वहीं जो सही सलामत है उसे पर भी अतिक्रमण की भनक विभाग को नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *