घूसखोरी एवं भ्रष्ट पदाधिकारी पर कड़ा कदम उठाए झारखंड सरकार– रूचिर तिवारी

0
5744efc8-8207-4c83-aa46-c7e04f90fea5

घूसखोरी एवं भ्रष्ट पदाधिकारी पर कड़ा कदम उठाए झारखंड सरकार– रूचिर तिवारी

घूसखोर एवं भ्रष्ट पदाधिकारी को सामाजिक बहिष्कार भी करें आम अवाम –भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी सीपीआई पलामू लोकसभा के भावी प्रत्याशी अभय कुमार अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चेरो नें ग्राम चियांकी के सत्यारी टोला, सुआ ,कौड़िया, में जनसंपर्क अभियान किया एवं लोगों की जन समस्याओं से अवगत हुआ वहीं जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि ग्राम चियांकी में एन एच 75 निर्माण में जा रहे जमीन में फर्जी तरीका से काम करके अंचलाधिकारी एवं कर्मचारियों के मिली भगत के द्वारा आदिवासी रैयतों को खतीयानी कब्जा की भूमि का मुआवजा की राशि न दिलवा कर बड़े लोग साहनी परिवार को दिलाने का काम किया है कल पाटन के ही राजस्व कर्मचारी घूस लेते रंगो हाथ गिरफ्तार हुए हैं फिर भी पूरे पलामू जिला में लगभग कर्मचारियों का यही हाल रहा है बिना घूस के कोई काम नहीं कर रहे हैं गरीब जनता ऑनलाइन और ऑफलाइन के चक्कर में दौड़ लगाकर चप्पल टूट गया लेकिन बिना घूस के कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में घूसखोर कर्मचारी एवं पदाधिकारी पर लगाम लगाने के लिए एसीबी की टीम को और कड़ा कदम उठाना होगा एवं झारखंड सरकार को इस पर विशेष पहल करनी होगी तभी आम जनता गरीब मजदूर का सरकारी काम बिना घूसखोरी के हो सकेगा। पलामू जिला में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के विधायक और संसद को इन ज्वलनशील सवालों के लिए फुर्सत नहीं है वह झूठ काम और झूठा विकास के नाम पर सिर्फ वोट मांगने का काम कर रहे हैं आम जनता 2024 में उनका हराकर सबक सिखावे। बैठक में करीमन पासवान, उमेश सिंह, सूबेदार सिंह, पिंटू कुमार, संजय कुमार ठाकुर, वंशु सिंह, शाहिद 50 सो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *