झारखंड – उत्तरप्रदेश सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 2 वाहनों से पांच लाख कैश बरामद

0
b654085d-01fd-4999-9dc5-5a38335855e4

झारखंड – उत्तरप्रदेश सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 2 वाहनों से पांच लाख कैश बरामद

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से संगठित फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने गुरुवार की देर रात्रि में झारखंड-उत्तरप्रदेश सीमा पर स्थित बिलासपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान दो वाहनों से 5 लाख रुपया बरामद हुआ है। इस संबंध में विशुनपुरा सीओ सह फ्लाइंग स्क्वॉयड संदीप मधेशिया ने फोन पर बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पड़ोसी राज्यों की सीमा पर चेक पोस्ट में नियमित वाहन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान विलासपुर चेक पोस्ट से विगत रात्रि में दो वाहनों से 5 लाख रूपये बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि चेक पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट जितेन्द्र कुमार और पुलिस टीम की उपस्थिति में यूपी के सोनभद्र जिला अंतर्गत ओबरा के डिग्री कॉलेज रोड शिव नगर कॉलोनी निवासी कृष्णा जी गुप्ता के थार नामक वाहन से 4 लाख रूपये और रेलवे फाटक नगर ऊंटारी के रहने वाले मंजीत कुमार चौधरी के निशान नामक वाहन से 1 लाख रूपया बरामद किया है। वाहन से नकदी की बरामदगी की सूचना मिलने पर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह, विशुनपुरा सीओ सह फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के प्रभारी संदीप मधेशिया और नगर ऊंटारी के थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने चेक पोस्ट पर जाकर मामले की छानबीन की। बकौल फ्लाइंग स्क्वॉयड मधेशिया बरामद राशि से संबंधित उचित दस्तावेज नहीं दिए जाने पर दोनों वाहनों से नकदी को जब्त कर चुनाव एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल के अध्यक्ष डीडीसी गढ़वा को अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। एक सप्ताह के भीतर नकदी राशि से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिए जाने पर एफआईआर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *