गिरिडीह में धूमधाम से हुई मां मथुरासिनी की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

0
55c0196f-5455-4587-be40-479c8f66b37e

गिरिडीह में धूमधाम से हुई मां मथुरासिनी की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह के माहुरी छात्रावास भण्डारीडीह में माहुरी समाज के लोगों ने मां की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से की। जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सुबह में मां मथुरासिनी मंदिर में माता की पूजा की गई और प्रसाद वितरण हुआ।

वहीं शाम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें युवक-युवतियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि के रूप में एनडीए गठबंधन सांसद प्रत्यासी चंद्र प्रकाश चौधरी, इंडिया सांसद प्रत्यासी मथुरा महतो व विनोद सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक सुजय राज भदानी, अध्यक्ष गोपाल दास भदानी, सचिव अरूण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष, प्रभात कुमार तरवे ,संयोजक राज कुमार चरणपहाड़ी, अशोक वैश्यखियार, प्रमोद आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *