सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हवन यज्ञ व अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जपला में हवन यज्ञ व अनुष्ठान कार्यक्रम के साथ नए सत्र -2024-25 का शुभारंभ करते हुए आगामी सत्र के लिए पूरे विद्यालय परिवार की सुख शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना की गई।
अनुष्ठान के दौरान कलश स्थापना की गई तथा सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ और पुरोहित सह आचार्य पुरुषोत्तम वैद्य द्वारा पुरे विधि-विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया गया।
पूजन अनुष्ठान के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए हवन कुंड व उसके आस पास की अल्पना काफी मनमोहक रही।
प्रधानाचार्य कुशजी पाण्डेय ने विद्या भारती की कार्यप्रणाली व नए सत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा हमारी परंपरा एवं मान्यता है कि कोई भी कार्य यदि हम ईश्वर की स्तुति के साथ करते हैं तो उसमें अवश्य सफलता मिलती है।नए सत्र में नए जोश, स्फूर्ति एवं नई संकल्प के साथ किया गया कार्य से अवश्य अपने जीवन के लक्ष्य को आसानी से पूर्ण किया जा सकता है।हवन यज्ञ की पवित्र अग्नि में मन के विकार,शरीर की रुग्णता और वातावरण की अशुद्धता जलकर नष्ट हो जाती है। इसी को ध्यान में रखकर हवन यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है।
जिसमें यहां उपस्थित भैया-बहन,अभिभावक, आचार्य-आचार्या ने गायत्री मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी।
प्रसाद वितरण के पश्चात शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश विश्वकर्मा,मीडिया प्रभारी राजकुमार सिंह,अभिषेक पाठक, राजेश्वर सिंह यादव,मृत्युंजय प्रसाद, शशि कुमार, रंजीत मिश्र,मनोज सिंह, संजय सिन्हा,अभिषेक पाण्डेय,दीपक पाण्डेय, छाया कुमारी,उषा कुमारी,हर्षदा चौबे,सभी आचार्य, दीदी,अभिभावक व भैया-बहन उपस्थित थे।
