चैनपुर में हथियार के साथ दो गिरफ्तार

0
b1546aea-841e-48e8-9714-4e6ecaa4ad6c

पलामू समाचार केंद्र: 24 मार्च चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ में में राजेश शाह और सुजीत भुइयां हत्याकांड में आरोपियों का हथियार छुपाने वाले रामकुमार राम और दशरथ चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से तीन देशी कट्टा, एक पिस्टल और एक चाकू बरामद किया गया है. दोहरे हत्याकांड के आरोपी श्यामा और रामा चौधरी ने पूछताछ के दौरान हथियार के बारे में जानकारी दी थी. जिसके बाद हथियार को बरामद किया गया है। हत्याकांड के बाद श्यामा और रामा चौधरी ने हथियार को रामकुमार पिता सुकन राम राम और दशरथ चौधरी पिता रंगबहादुर चौधरी के घर पर छुपाया था। दशरथ चौधरी रामा और श्यामा चौधरी का बहनोई है। पलामू समाचार केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *