मतदानकर्मियों को दूसरे चरण के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर को मिला तैयारी प्रशिक्षण

0
058ea36f-9d04-44de-8c90-c645e5d44af9

मतदानकर्मियों को दूसरे चरण के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर को मिला तैयारी प्रशिक्षण

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू मेदिनीनगर के निर्देश पर मतदानकर्मियों को दूसरे चरण का चुनाव प्रशिक्षण दिया जाना है।इसकी तैयारी के लिए समाहरणालय के ब्लाक ‘सी’ में एक सौ पांच मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया।यही मास्टर ट्रेनर सभी मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।मौके पर सदर एलआरडीसी प्यारेलाल ने कहा कि प्रशिक्षण से सभी ट्रेनर आश्वस्त हो लें कि उन्हें किसी विन्दु पर शंका नहीं है।इसे गंभीरता से लें।वहीं छतरपुर एलआरडीसी विजय कुमार केरकेट्टा ने कहा कि प्रशिक्षक मतदानकर्मियों को त्रुटि रहित प्रशिक्षण देने की महती भूमिका निभायेंगे।इसलिए इस प्रशिक्षण का खास महत्त्व है।जिला प्रशिक्षक परशुराम तिवारी,रामानुज प्रसाद,अशोक सिंह व अमरेन्द्र पाठक ने चुनाव आचार संहिता,माकपोल, विभिन्न प्रपत्र का संधारण,क्लोज बटन दबाना,ईवीएम व प्रपत्र सील करना सहित समस्त चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *