आज पाटन में छतरपुर विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक पाटन ब्लॉक रोड में आयोजित की गई ।

0
052d75af-efa8-4668-89fe-0d5f0f78d383

आज पाटन में छतरपुर विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक पाटन ब्लॉक रोड में आयोजित की गई ।

कार्यक्रम में पलामू लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री विनय लाल उपस्थित थे मौके पर उन्होंने कहा की संगठन की ताकत बूथ का कार्यकर्ता है जो घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाता है। बूथ कार्यकर्ता वटवृक्ष है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करता है। सांसद व विधायक से ज्यादा प्रामाणिकता कार्यकर्ता की है।
सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने कहा की कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ का कार्यकर्ता है।
विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने कहा कि भाजपा में बूस्ट स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का काम करने वाला कार्यकर्ता को समान भाव से देखा जाता है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से
पूर्व सांसद श्री मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह, श्री भोला सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री अरूण दुबे, श्री ईश्वरी पाण्डेय, पाटन मंडल अध्यक्ष श्री संजय सिंह, छतरपुर मंडल अध्यक्ष श्री राम नरेश यादव, नौडीहा बाजार मंडल अध्यक्ष श्री संतोष पाठक, लठेया मंडल अध्यक्ष श्री प्रयाग विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष किशुनपुर श्री संतोष पाण्डेय, महिला मोर्चा श्रीमती पिंकी विश्वकर्मा, श्रीमती सुजाता सिंह, श्रीमती नीलिमा झा सहित बूथ स्तरीय कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *