पलामू के आयुक्त महोदय सह नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया संत जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ का दौरा

0
47e27b4a-f401-4683-8038-f526666acda3

पलामू के आयुक्त महोदय सह नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया संत जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ का दौरा

## दौरे के पश्चात पदाधिकारियों ने कहा –
“महाविद्यालय एनपीयू से स्थाई संबद्धता हेतु पूर्ण रूप से सक्षम व योग्य है”

आज संत जेवियर्स महाविद्यालय के भव्य प्रांगण में पलामू के आयुक्त महोदय सह नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति सहित महुआडांड़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंड डांग जी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मिस्टर सुखदेव साहू तथा सर्किल ऑफिसर संतोष कुमार बैठा जी का आगमन हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश , उप प्राचार्य डॉ. फादर समीर टोप्पो तथा उप प्राचार्या सिस्टर कैसलिन जूलियट ने उपर्युक्त सभी पदाधिकारियों को गुलदस्ता देकर स्वागत व अभिवादन किया।

सभी पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के एसएसआर(SSR) तथा एक्यूएआर (AQAR) संबंधित सारे तथ्यों का गहनता पूर्वक सवेक्षण व निरीक्षण किया तथा महाविद्यालय के एसएसआर संबंधित सभी रिपोर्ट्स का सफ़लतापूर्वक सब्मिशन अथवा प्रस्तुतिकरण के लिए प्राचार्य सहित सभी प्रोफेसर्सगण को प्रशंसा करते हुवे अपार हर्ष के साथ बधाई प्रदान की।

उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के सभी सदस्य ने एसएसआर रिपोर्ट्स को तैयार करने से लेकर उसके सब्मिशन तक जो अनवरत अटूट व श्रद्धापूर्वक जो मेहनत की है वो साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है और वो काबिले ए तारीफ़ है तथा उन्हें पूर्ण विश्वास व आशा है कि महाविद्यालय को NAAC नैक एक्रेडिटेशन में सेकेंड साइकिल में उत्कृष्ट व सर्वोत्तम ग्रेड मिलेगी।
तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों ने महाविद्यालय का निरीक्षण व अवलोकन बहुत ही बारीकीपूर्वक किया। उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कॉन्फ्रेंस हॉल, लेक्चर थियेटर हॉल, कैंटीन, तथा महाविद्यालय में बने हुए भव्य सभागार का भ्रमण किया तथा महाविद्यालय की संपूर्ण आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) की बहुत ही प्रशंसा की और कहा कि – “इस महाविद्यालय में पढ़ने के लिए जो सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध है वो किसी आश्चर्य से कम नहीं है।”

महाविद्यालय में इस तरह के सुविधाओं को देखते हुवे नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति ने महाविद्यालय का विश्वविद्यालय से स्थाई संबद्धता का आश्वासन दिया तथा इसके लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और पेपर्स विश्वविद्यालय में प्राचार्य को सब्मिट करने को कहा।
इस तरह पदाधिकारियों का महाविद्यालय का दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण रहा और उन्होंने महाविद्यालय के सफ़लता हेतु हर संभव मदद देने का आश्वासन जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *