सैकड़ों रोजेदारों ने शुक्रवार को जामा मस्जिद के इफ्तार पार्टी में हुए शामिल।

0
5222df27-dd36-4fd0-9d94-b779b42ed7c3

सैकड़ों रोजेदारों ने शुक्रवार को जामा मस्जिद के इफ्तार पार्टी में हुए शामिल।

 

महुआडांड़ स्थित जामा मस्जिद जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम महुआडांड़ मस्जिद में शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।इस इफ्तार पार्टी का आयोजन महुआडांड़ के नौजवानो के तरफ से किया गया था। ज्ञात हो कि प्रत्येक शुक्रवार को नौजवानो के द्वारा जामा मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता रहा है।और आने वाले शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा।इससे पूर्व जुम्मा के नमाज में इफ्तार पार्टी को लेकर ऐलान किया गया था। जुम्मा नमाज को लेकर गांव देहात से लोग मस्जिद में नमाज अदा करने आते हैं।इस दौरान यह भी कहा गया कि महुआडांड़ के सभी मुस्लिम धर्मावलंबी इफ्तार के समय पहुंचे और इफ्तार पार्टी में शामिल हों। वहीं इफ्तार करने से पूर्व जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती शब्बर ज्या क़ादरी के द्वारा दुवाएं की गई। मौके पर इमाम शब्बर ज्या क़ादरी ने कहा इस तरह के आयोजन होना चाहिए ताकि लोग एक जगह मस्जिद में जमा होकर इफ्तार कर सकें। इसमें लोगों को ज्यादा सवाब मिलता है।और इजतमाई तौर पर दुवाएं भी की जाती है।और इफ्तार से पहले की दुआएं कुबुल भी होती है।जिसके बाद सभी ने इफ्तार किया। साथ ही कुछ अन्य नौजवानो के द्वारा शर्बत रुवाबजा पानी आदि का इन्तजाम किया गया था।इस आयोजन में मुख्य रूप से मो शबीब ख़ान फहीम खान,इस्तयाक अहमद, सहजाद आलम ,राजु खान,शमशाद अहमद शद्दाम आलम,समेत अन्य नौजवानो का सराहनीय योगदान रहा मौके पर हाफिज नदीम अहमद कारी अहमद रज़ा सदर इमरान अली, नाईब सिक्रेट्री हब्बीबुल्लाह खान, खजांची शाहिद कमाल,नाईब खजांची,तसव्वर अंसारी ,लाडले ख़ान, इरफान खान,रानू खान, मोहम्मद सेराजउद्दीन,जान मोहम्मद, ज़ुबैर अहमद, इरशाद अहमद,मोसर्रफ खान,असगर अली भोलू,समेत सैकड़ों के संख्या में रोजेदार मौजूद थे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *