भाजपा विश्रामपुर नगर मंडल, विश्रामपुर ग्रामीण मंडल एवं नावा बाजार मंडल के मंडल एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ की हुई बैठक

0
62fe0679-3566-41f1-9bc8-b1dbf3a6ddab

पलामू – भारतीय जनता पार्टी की विश्रामपुर नगर मंडल, विश्रामपुर ग्रामीण मंडल एवं नवा बाजार मंडल के मंडल एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक आज विश्रामपुर नगर एवं ग्रामीण की संयुक्त रूप से रामचन्द्र चंद्रवंशी इंस्ट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में तथा नवा बाजार मंडल की बैठक सामूहिक विवाह मंडप कंडा में आयोजित की गई।
सांसद पलामू एवं पलामू लोकसभा से भाजपा सांसद प्रत्यासी विष्णु दयाल राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। उनकी मेहनत से ही संगठन फलता-फूलता है। पलामू संसदीय क्षेत्र में भाजपा को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मेहनत करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश तेजी से विकास ही राह पर आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं जिसे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को घर पर तक पहुंचाने की जरूरत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *