बॉयफ्रेंड ने कमरे में गर्लफ्रेंड संग खेली खून की होली, हत्या से सनसनी

0
Untitled

नोएडा में देर रात सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने गर्लफ्रेंड की ब्लेड मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद पर भी ब्लेड से वार कर आत्महत्या की कोशिश की. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, यह मामला थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छिजारसी का है. मूलरूप से बलिया का रहने वाला धनंजय कुमार पिछले दो साल से छिजारसी में रह रहा था. होली से दो दिन पहले उसके गांव की रहने वाली उसकी गर्लफ्रेंड 22 वर्षीय निशा उसके कमरे पर पहुंची थी. दोनों ने साथ में होली मनाई. निशा तब से धनंजय के साथ उसके रूम पर ही रह रही थी. इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि धनंजय ने निशा पर ब्लेड से हमला कर दिया. ब्लेड से हमले के कारण निशा को कई इंजरी हो गईं, जिस वजह से बहुत ब्लड निकल गया और निशा की मौके पर ही मौत हो गई. निशा की हत्या के बाद धनंजय ने भी आत्महत्या कर प्रयास किया और खुद पर भी ब्लेड से वार किया. इस वजह से उसे भी इंजरी हो गई. घटना की सूचना आसपड़ोस के लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम आनन फानन में मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल धनंजय को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल धनंजय की स्थिति स्थिर बनी हुई है. पुलिस धनंजय से घटना के बारे में पूछताछ करने की कोशिश में जुटी हुई है. फिलहाल हत्या का कारण पुलिस को अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना को लेकर फोरेंसिक टीम भी जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *