रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का निधन, PM Modi ने जताया शोक

0
1c9a109f-7a57-49dc-a99b-2b259004891d

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का निधन, PM Modi ने जताया शोक

 

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का मंगलवार को निधन हो गया. 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. स्वामी स्मरणानंद 2017 में ऑर्डर के 16वें अध्यक्ष बने थे.आरके मिशन ने बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की. बयान में कहा गया, रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने आज रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली.

स्वामी स्मरणानंद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. बता दें कि पेशाब में इंपेक्शन की वजह से 29 जनवरी को उन्हें रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें सांस की समस्या होने लगी. इसकी वजह से उन्हें 3 मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया था.

PM मोदी ने जताया शोक, बोले- बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

उनके निधन पर शोक जताते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद जी महाराज ने अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी. उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *