पांकी के सीरम गांव में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,समाजसेवी बबन सिंह हुए शामिल

0
f010ec4e-8314-401f-a906-4b904e23c3bc

पांकी के सीरम गांव में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, समाजसेवी बबन सिंह हुए शामिल

पांकी प्रखंड के नौडीहा टू पंचायत के सीरम गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे युवा समाज सेवी बबन कुमार सिंह। गीत संगीत होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुआ। समाजसेवी बबन सिंह ने पंडाल में मौजूद सभी लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा लोगों को आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की साथ उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व बुराइयों को दूर करने का कार्य करता है। होलिका दहन के बाद घरों में अच्छाई का मार्ग प्रशस्त होता है।लोगों के साथ मंच पर फाग गीत होली खेल रघुबीरा अवध में, होली खेले रघुबीरा, ब्रज में उड़ेला गुलाल,अवध में होरी खेले जाय आदि गीतों से पूरी महफिल में समां बंध गया। होली गीतों से दर्शक झूम उठे। मौके पर अमित सिंह, रामाधार सिंह, राजू सिंह, गुड़ु सिंह, कुणाल सिंह, अभिजीत सिंह, सुधांशू सिंह, नरेंद्र सिंह, मनु प्रसाद सिंह, यसवंत सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *