तेतराईं गोली कांड में घायल मुखिया से मिले विधायक डॉ मेहता

0
a77149e7-a101-444d-a9e3-9400e9582909

तेतराईं गोली कांड में घायल मुखिया से मिले विधायक डॉ मेहता, कहा जब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नही तो जनता का क्या होगा हाल

पांकी प्रखंड के तेतराई मुख्य बाजार में शुक्रवार की शाम हुई गोली कांड में घायल मुखिया राजेंद्र पांडे के तेतराई स्थित उनके आवास पर रविवार की शाम पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता पहुंचे, इस दौरान विधायक ने उनका हाल-चाल जाना व घटना की जानकारी प्राप्त की, उन्होंने पांकी थाना प्रभारी से इस मामले का तत्काल उद्वेदन करने व दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो जनता का क्या हाल होगा, इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच एवं जनता की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं ऐसे में यदि उन पर हमला हो रहा है तो यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। कहा कि सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस की चौकसी बढ़े ताकि इस तरह की अपराधीक घटनाओं पर अंकुश लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *