शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार को विभिन्न गांव में सतबरवा थाना प्रभारी की नेतृत्व में पुलिस बल के साथ निकाला गया फ्लैग मार्च

0
48cc6b1c-e0fc-40e2-bb04-59781a2e44fe

पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा थाना क्षेत्र में
होली में शांति व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर रविवार को सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया,बारी, सतबरवा, दुलसुलमा,रबदा, पोंची पंचायत के विभिन्न गांवों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान थाना प्रभारी अंचित कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली साल में एक बार आता है,यह पर्व दुश्मन को भी दोस्त बनाने का है। होली में हुडदंग कतई ना करें, किसी प्रकार की परेशानी होंने पर आप पुलिस का सहयोग ले। पुलिस हमेशा आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।
फ्लैग मार्च में सीआई राजीव कुमार 1, बसंत दुबे ,योगेश चंद्र गोपाई ,गणेश मुंडा ,जिला बल ,जैप के जवान निरंजन कुमार, टिंकू कुमार, राज किशोर प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, निरंजन पासवान मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *