दो हत्या से दहला चैनपुर थाना क्षेत्र पलामू में हत्याओं का दौर लगातार जारी

0
6a63a42d-ca98-4624-850c-5b0a14e5c84e

पलामू के चैनपुर में जमीन विवाद में दो युवकों की हत्या कर दी गई. पहली हत्या का बदला दूसरे युवक की हत्या कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
पलामू: जिले में जमीन विवाद में हुई हत्या का बदला हत्या से लिया गया है. पहली हत्या के प्रतिशोध में दूसरी हत्या की गयी है. इससे दो युवकों की जान चली गई है. दोनों का शव कोयल नदी के किनारे से बरामद किया गया है. पहली हत्या चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई जबकि दूसरी हत्या टाउन थाना क्षेत्र में हुई. दोनों हत्याओं में युवकों का गला काटा गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ निवासी राजेश कुमार रविवार की सुबह कोयल नदी क्षेत्र में निकले थे. इसी क्रम में घात लगाए अपराधियों ने राजेश पर चाकुओं से हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया. राजेश की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित राजेश के करीबी लोगों ने आरोपी युवक का पीछा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद युवक ने दौड़ाकर बौधा नामक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. दोनों युवक पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ के रहने वाले हैं.

“दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर हत्या हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.” – सोनू कुमार, चैनपुर थाना प्रभारी

जमीन को लेकर था विवाद

दरअसल, चैनपुर थाना क्षेत्र में राजेश कुमार के परिवार के सदस्यों के साथ सेमरटांड़ के ही श्याम और राम नाम के व्यक्तियों के बीच जमीन विवाद चल रहा था. इससे पहले इसी विवाद में गोली भी चली थी. रविवार की सुबह राजेश नदी में शौच के लिए गया था. इसी क्रम में दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से उसका गला काट दिया. हत्या की जानकारी राजेश के परिजनों को लगी.

राजेश के परिजन कोयल नदी क्षेत्र पहुंचे और दूसरे पक्ष के करीबी बौधा की हत्या कर दी. राजेश का शव चैनपुर थाना की पुलिस ने बरामद किया, जबकि बौधा का शव टाउन थाना की पुलिस ने बरामद किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *