मनमानी तरीके से पीसीसी पथ का निर्माण ग्रामीण ने किया जमकर हंगामा

0
Untitled

पीसीसी पथ में संवेदक के द्वारा किया जा रहा है मनमानी तरीके से पीसीसी पथ का निर्माण ग्रामीण ने किया जमकर हंगामा

केतार। प्रखंड के परसोडीह गांव मे ब्रह्म बाबा स्थान से पंडा नदी पुल तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को दुसरे दिन ही रोक दिया। ग्रामीण सतेन्द्र गुप्ता, नागेन्द्र ठाकुर, उमेश गुप्ता, भागीरथी बैठा, रविन्द्र राम, अखिलेश पासवान, प्रदीप गुप्ता, अनुज गुप्ता, रबिन्द्र गुप्ता,प्रमोद गुप्ता ने कहा की संवेदक प्राकलन को ताक पर रखकर मनमानी तरीके से सड़क निर्माण कार्य को पुरा कराने की फ़िराक में है। वहीं समाजसेवी अजय वर्मा ने कहा जेई ऐसी रूम में बैठ कर एस्टीमेट बनाए जाने पर ग्रामीणों काफ़ी आक्रोशी हैं पीसीसी सड़क को डालमिया सड़क के बजाय कोणार्क सीमेंट से ढ़लाई किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की पुरानी पीसीसी सड़क को तोड़कर सड़क निर्माण नहीं किया जायेगा तो बरसात के दिनों में सड़क का पानी घरों में घुसने लगेगा। बैठक में निर्णय लिया गया की जब तक कनीय अभियंता साइड पर नहीं आयेगे तब तक निर्माण कार्य बंद रहेंगा।इस पर संवेदक ने भी सहमति जताई।
इस सम्बन्ध में समाजसेवी अजय वर्मा ने कहा की संवेदक मनमानी तरीके से घटिया सीमेंट, अवैध बालू और गिट्टी का इस्तेमाल कर जैसे तैसे सड़क निर्माण को पुरा करने के फ़िराक में है, ग्रामीणों ने एकजुट होकर कार्य रोक दिया।
इधर जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद ने कहा की जब तक पुरानी पीसीसी सड़क को तोड़कर हटाया नहीं जायेंगे तब तक नये सड़क का निर्माण पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed