विश्रामपुर बाजार में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

0
33cdaeaa-55b8-4549-be6c-7065aed2f3a7

विश्रामपुर बाजार सुरक्षा समिति सह ब्यवसाई संघ द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

विश्रामपुर बाजार सुरक्षा समिति सह व्यवसाई संघ द्वारा भेलवा नदी तट स्थित शिव छठ घाट परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.समरोह का उद्घाटन वरिष्ठ व्यवसाई लक्ष्मण साव,सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पांडेय,गांधी विचार मंच के अध्यक्ष रवींद्र नाथ उपाध्याय,ललन सोनी व प्रदीप साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार लाल व संचालन गोपाल सोनी ने किया.संजय पांडेय ने कहा कि दुश्मन को भी दोस्त बनाने का स्पष्ट संदेश देने वाले पर्व का नाम ही होली है.पंकज कुमार लाल ने कहा कि आने वाले हिंदू नूतन वर्ष में समाज में फेल रहे विकृतियों को दूर करने का संकल्प लेने की जरूरत है.समारोह के दौरान खूब अबीर गुलाल उड़े.लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी.समारोह में भोजपुरी के प्रसिद्ध ब्यास शिव कुमार चौधरी और दयानन्द तिवारी ने एक से बढ़कर एक होली गीत गया.होली गीतों पर श्रोता भी जमकर झूमे.मौके पर अरुण गुप्ता,संजय साह, संजय उपाध्याय, रंजीत चंद्रवंशी, उमाकांत साव, कामेश्वर केशरी,दीपक कुमार,प्रभु साव,प्रमोद वर्मा,चंद्रदेव चौधारी उर्फ कुकू पासी,युवा भाजपा नेता मनीष कुमार,संजय ठाकुर सहित कई व्यवसाई और काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed