कुडू थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन मासूमों की मौत , दर्जनों घायल

0
Untitled

लोहरदगा – लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन मासूमों की जान चली गई। बराती बस और हाइवा की टक्कर से कुडू के टाटी चौक के समीप कोहराम मच गया। दुर्घटना में तीन मासूमों की मौत हो गई। मृत मासूमों की पहचान प्रियशंका कुजूर उम्र पांच वर्ष पिता – ललित उरांव, सुमंति खेरवार उम्र 6 वर्ष पिता घुरामन खेरवार और एक अज्ञात के रूप में हुई। ये सभी मृतक और घायल गुमला जिला के बनारी क्षेत्र के रहने वाले थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाकों में बम के धमाके होने का आभास टाटी ग्रामवासियों को हुआ। जब ये अपने घरों से बाहर आएं तो चीख पुकार मच रही थी। ग्रामीणों की मदद से करीब 15 घायलों को कुडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची के बोडया से बारात वापस गुमला के बनारी गांव लौट रही थी इसी क्रम में यह हादसा लोहरदगा के टाटी चौक के समीप हो गया। कुडू का ट्रॉमा सेंटर में काम शुरू नहीं होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने मौके पर पहुंकर स्थिति को संभालने का काम किया। हादसा इतना भयावह था की बस के परखच्चे उड़ गए थे। वही हाइवा के ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई थी। वही दुर्घटनाग्रस्त बाराती महालक्ष्मी बस में करीब 50 लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *