लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क, क्षेत्र में लगातार चल रहे वाहन चेकिंग अभियान

0
1f199170-c15c-456d-b257-f976856f9d41

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क, क्षेत्र में लगातार चल रहे वाहन चेकिंग अभियान

हुसैनाबाद,पलामू: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुसैनाबाद थाना द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जपला नबीनगर मार्ग के शहीद भगत सिंह कॉलेज के समीप वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों का जांच किया गया। इस दौरान किसी भी वाहन से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नही मिली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से प्रतिदिन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर हैं। इस मौके पर एसआई धर्मेन्द्र सिंह, अमन कुमार, लवकुश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed