मनिका थाना परिसर में होली पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

0
ceb7a55b-266d-4a0b-afce-1f0f245c2cf3

मनिका थाना परिसर में की गई होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

मनिका: होली पर्व को लेकर मनिका थाना परिसर में सीओ संतोष कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से होली महापर्व विधि- व्यवस्था को लेकर बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों से थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने विस्तृत विमर्श किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाए जाने पर चर्चा किया गया। बैठक में थाना क्षेत्र में होली के मौके पर होने वाले होलिका दहन को लेकर हुडदगियो पर पैनी निगाह रखने को लेकर भी बल दिया गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि आपसी भाईचारा के साथ होली पर्व मनाए। होली रंगों का त्यौहार है। इसे हम सबको हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाना है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित होली खेले केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न करें। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि सभी आपसी भाईचारा के साथ होली पर्व को सौहार्द के साथ मनाएं। बैठक में मौजूद लोगों के साथ थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने पुन: अपील किया कि सरकारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाए। हुड़दंग करने वालों एवं शांति भंग कर अव्यवस्था फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, जिप सदस्य बलवंत सिंह, मनिका कांग्रेस युवा विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश पासवान, पूर्व मुखिया संजय सिंह, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, रघुपाल सिंह, मुखिया बहादुर उरांव, अमरेन्द्र यादव सहित कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *