मुख्य चुनाव आयुक्त ने दक्षिणी छोटानागपुर के अधिकारियों के साथ बैठक

0
Untitled

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक महकमे में गतिविधि तेज हो गई है। इस क्रम में दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के तमाम डीएम सहित पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ गुमला में हुई उच्च स्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
गुमला के समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में विधि व्यवस्था सहित नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष चौकसी बढ़ाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के रवि कुमार ने डीएम, एसपी को खास निर्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ताकि सुचारू तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सके। इससे पूर्व डीएम कर्ण सत्यार्थी ने उनका स्वागत किया।
पहली बार चुनाव को लेकर गुमला में हुई इस प्रमंडलीय बैठक को लेकर बुधवार से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। इस दौरान भी सुरक्षा को लेकर जगह जगह बेरिकेटिंग किया गया था और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *