भाजपा छोड़ ममता भुइयाँ ने राजद का थामा दामन ,छतरपुर में कार्यकर्ताओं ने किया फुल माला से स्वागत।

0
Untitled

भाजपा छोड़ ममता भुइयाँ ने राजद का थामा दामन ,छतरपुर में कार्यकर्ताओं ने किया फुल माला से स्वागत।

छतरपुर,पलामू:- मंगलवार को राजद से लोकसभा 2024 की टिकट ले छतरपुर पहुची ममता भुइयां का राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में छतरपुर के राजद कार्यकर्ताओं ने उत्साहित हो कर उनका स्वागत किया। साथ ही लालू, राबड़ी जिंदाबाद की नारे भी लगाए।राजद कार्यालय में पलामू जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा एवं राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने माला और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पलामू के बेटों को बहुत बार अवसर मिला इस बार पलामू की बेटी को लोकसभा भेजना है, इसके लिए हमलोग दिन रात एक कर देंगे और अबकी बहन को लोकसभा पहुंचाकर रहेंगे।कार्यालय से जाने के बाद छत्तरपुर के बस स्टैंड,थाना गेट एवं सरईडीह मोड़ के पास गोपाल चंद्रवंशी,विजय राम,मानकी चंद्रवंशी,नबी मियां,लवलेश यादव,पन्नू यादव, बसंत यादव, उमेश यादव,श्याम सुंदर यादव, निरंजन यादव, रहमतुल्ला मियां, कुर्बान अंसारी सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *