वंदे भारत ट्रेन का रूट परिवर्तन सांसद की विफलता, नैतिकता के आधार पर चुनाव नहीं लड़ें बीडी राम — धीरज

0
1e34a4b1-5667-4a60-96da-e75d4d00f532

वंदे भारत ट्रेन का रूट परिवर्तन सांसद की विफलता, नैतिकता के आधार पर चुनाव नहीं लड़ें बीडी राम : धीरज

फोटो : प्रेस कॉन्फ्रेंस करते झामुमो नेता

गढ़वा : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट परिवर्तन हो जाना पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम की विफलता का परिणाम है। साथ ही पिछले 10 वर्षों में सांसद अपने क्षेत्र के लिए कोई भी उल्लेखनीय कार्य कर पाने में सफल नहीं हो सके हैं। इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने सोमवार को होटल पद्मावती में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही।
श्री दुबे ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का रूट पहले रांची से लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज होते हुए बनारस तक निर्धारित था। परंतु बाद में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के दबाव एवं पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की निष्क्रियता की वजह से इस ट्रेन का रूट गिरिडीह, गया होते हुए बनारस तक कर दिया गया। जिससे पलामू क्षेत्र की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। यह सांसद बीडी राम का विफलता का परिचायक है। पलामू सांसद न तो अपने क्षेत्र से वंदे भारत ट्रेन चला सके, न ही भवनाथपुर का तुलसी दामर माइंस, जपला सीमेंट फ़ैक्ट्री चालू करवा सके। यहां तक कि बड़े ही लाव-लस्कर एवं ताम-झाम के साथ प्रधानमंत्री ने मंडल डैम का शिलान्यास किया था। परंतु सांसद के 10 वर्षों का कार्यकाल बीत जाने के बावजूद मंडल डैम में काम के नाम पर घास की भी सफाई नहीं हो सकी है। सांसद श्री राम ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में पलामू लोकसभा क्षेत्र की जनता की उम्मीदों से सिर्फ खिलवाड़ किया है। अपने कार्यकाल में ये सांसद पलामू क्षेत्र में कहीं भी कोई उद्योग-धंधा स्थापित नहीं कर सके हैं। सांसद हर कदम पर पूरी तरह से विफल रहे हैं । सांसद बीडी राम के पास यदि थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो उन्हें नैतिकता के आधार पर वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। जब अपनी ही सरकार में सांसद बीडी राम का कोई वजूद नहीं है। उनके क्षेत्र की सुविधाओं को छीनकर दूसरे क्षेत्र में भेज दिया जा रहा है। ऐसी सरकार में बने रहना तथा पुनः क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की बात सोचना सरासर जनता के साथ नाइंसाफी है। सांसद बीडी राम ने कांडी प्रखंड के जनता से किया हुआ सोन-कोयल तटबंध का वादा भी पूरा नहीं किया। जिससे हर साल हजारों एकड़ की कृषि भूमि मरुस्थल होते जा रही है। अपनी उपजाऊ मिट्टी के कारण पलामू का पंजाब-हरियाणा कहे जाने वाला कांडी प्रखंड का हेठार क्षेत्र सहित पलामू संसदीय क्षेत्र के सभी किसान नीलगाय की समस्या से काफी परेशान हैं। परंतु वर्तमान सांसद ने कभी भी संसद में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम में संशोधन करने सहित इस समस्या के समाधान के लिए कोई सवाल नहीं उठाया। सांसद बीडी राम को थोड़ी सी राहत 2019 के बाद से गढ़वा रंका विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कारण मिला हुआ है, जिन्होंने दो-तीन लोगों को दिल्ली में लगाकर बाइपास जैसी कुछ केंद्र सरकार की योजनाओं को गढ़वा में उतारने का काम किया है। जिसको अपनी सफलता बताकर सांसद विष्णु दयाल राम थोड़ी राहत की सांस लेते हैं।

शिक्षा प्रतिनिधि अशर्फ़ी राम ने कहा कि उनके द्वारा गोद ली हुई आदर्श पंचायतों की स्थिति भी ख़स्ताहाल हैं! इस क्षेत्र में सांसद की उपलब्धि शुन्य है!

उन्होंने मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अशर्फ़ी राम, चंदन पासवान, केंद्रीय सदस्य शंभु राम आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *