व्यवस्था बदलते ही बालूमाथ के तेतरिया खाड में अवैध वसूली जोरो पर।

0
8c5e13b4-0927-4079-8c88-b2d4efc1f00d

व्यवस्था बदलते ही बालूमाथ के तेतरिया खाड में अवैध वसूली जोरो पर।

सीसीएल द्वारा संचालित तेतरिया खाड कोलयरी में इन दिनों अवैध उगाही चरम पर है ।बालूमाथ के पूर्व एसडीपीओ अजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार एवं थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के तबादला हो जाने के बाद जैसे ही व्यवस्था बदली और तेतरिया खाड में अवैध वसूली, रंगदारी आरंभ हो गया। एक ट्रक चालक ने बताया कि कोलयरी में प्रवेश करने पर माइंस के अंदर लोडर के मालिक द्वारा अच्छा कोयला देने के एवज में 2700 रुपए प्रति ट्रक ,सीसीएल एवं पीएनएम कंपनी द्वारा होलपेक से कोयला गिराने के एवज में 1000 प्रति ट्रक वही मुंशीयाना के नाम पर लोकल ट्रक से 500 एवं बाहरी ट्रकों से 1000 रंगदारी अवैध रूप से ली जा रही हैं ।वही जेसीबी से एडजस्टिंग के नाम पर 200 प्रति ट्रक एवं 500 प्रति ट्रक पुलिस पिकेट तेतरिया खाड एवम पीओ व जीएम के नाम पर ली जा रही है ।इस तरह कुल मिलाकर देखा जाए तो एक ट्रक में 5400 रुपये तक ली जा रही है।कोलियरी में एक दिन में 100 से 150 ट्रक प्रवेश कर कोयला का परिवहन करता है। इस तरह एक दिन में लगभग 6 लाख और महीना में एक करोड़ 80 लाख रुपए तक अवैध उगाही हो रहा है। अवैध उगाही का नजराना लोडर संचालक ,मुंशीआना ,पुलिस पिकेट के नाम पर जितने भी तरह का उगाही की जाती है सभी का बंधी बधाई रकम सीसीएल के पदाधिकारी ,तेतरिया खाड पिकेट एवं कई उग्रवादी संगठनों तक पहुंचाया जाता है ।ताकि कोलयरी सुचारू रूप से चल सके ।बालूमाथ के ट्रक ओनर ने जिला के उपायुक्त से मांग करते हुए कहा है कि अगर अवैध उगाही की जांच कराई जाए तो यह टेरर फंडिंग का मामला सामने आ सकता है ।इसलिए अवैध उगाही को बंद करते हुए जांच कराई जाए एवं दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि कोलयरी में फैले रंगदारी, भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जा सके। इस संबंध में तेतरिया खाड के परियोजना पदाधिकारी केएल यादव ने कहा कि कोलियरी में किसी भी प्रकार का कोई अवैध उगाई नहीं होता है यह बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय ने कहा कि अवैध उगाही की बात पहले भी आ चुकी है अगर कोई शिकायत करता है तो मैं एफआईआर कर जेल भेज दूंगा। बहर हाल जो भी हो लोगों में चर्चा है की व्यवस्था बदलते ही बालूमाथ में अवैध उगाही धड़ल्ले से जारी हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *