जेएससीए अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले

0
Untitled

जेएससीए अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रांची ने चतरा को 137 रनों से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट सुनिश्चित कर लिया।
गुमला के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में चल रहे अंतर जिला अंडर 14 मुकाबले में रांची के टीम ने चतरा के विरुद्ध टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया।
रांची की ओर से रवि राज सिंह ने 83 गेंद पर 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वही प्रांजल ने 28, दीपक कुमार 24 व रुद्र कुमार तांती ने 20 रनों का योगदान दिया।
चतरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए मेहुल राज ने 2 और साकेत, नैतिक मोहम्मद शादाब व सत्यम राज ने एक-एक विकेट लिए। 43 अतिरिक्त रनों के साथ रांची की टीम विपक्षी चतरा के सामने सम्मान जनक स्कोर खड़ा किया।
जवाबी पारी खेलने उतरी चतरा की पूरी टीम 17.5 ओवरों में 89 रनों पर सिमट गई। नैतिक कुमार पांडे ने टीम की ओर से सर्वाधिक 39 रन बनाए। 27 अतिरिक्त रनों के बावजूद पूरी टीम सव से नीचे ही सिमट गई। रांची की ओर से तनवीर अंसारी ने पांच ओवरों में 35 रन देकर चार विकेट चटकाए।
धीरज ने पांच गेंद पर तीन विकेट हासिल किए। मोहित को दो व यशराज को एक विकेट मिले। बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले रांची के तनवीर अंसारी मैन ऑफ द मैच चुने गए।
मौके पर जेएसएसी द्वारा प्रति नियुक्त टीआरडीओ प्रकाश मुंडा,जिला संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, अंपायर संजीव रंजन, अजय पाठक व मनोज चौधरी ने मैन ऑफ द मैच को 5000 नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *