मेराल रेलवे स्टेशन पर रांची चोपन एक्सप्रेस का हुआ 14 मार्च गुरुवार से ठहराव

0
ed44ff6c-4e5d-44dc-887b-618e8062e4f9

मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर रांची चोपन एक्सप्रेस का ठहराव 14 मार्च गुरुवार से प्रारंभ हुआ। सांसद बीडी राम द्वारा इस मौके पर मेराल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच एक्सप्रेस के ड्राइवर को मिठाई खिलाकर ,फूल माला पहना कर तथा हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना कराया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मेराल की जनता की मांग को मैंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखा तथा उन्होंने जनता की भावनाओं तथा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रांची चोपन एक्सप्रेस की ठहराव की मंजूरी दे दी। इसके लिए सांसद बीडी राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार प्रकट किया। साथ हीं उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि वर्तमान में रेलवे की सुदृढ़ीकरण एवं विकास के लिए 7000 करोड़ का प्रोजेक्ट चल रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत कई स्टेशनों को आक्षादित किया जा रहा है तथा केवल पलामू प्रमंडल में 2000 करोड़ रुपए की लागत से कई विकास कार्य चलाए जा रहे हैं। विदित हो कि रांची से चोपन जाने के क्रम में सोमवार ,बृहस्पतिवार और शनिवार को तथा चोपन से रांची की ओर जाने के दौरान बुधवार शुक्रवार तथा रविवार को एक्सप्रेस का ठराव मेराल स्टेशन पर होगा। चोपन से रांची जाते समय मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर प्रातः 10:18 पर गाड़ी आएगी तथा 10:20 पर प्रस्थान करेगी, जबकि रांची से चोपन जाने के क्रम में मेराल स्टेशन पर अपराह्न 2:33 पर गाड़ी पहुंचेगी तथा 2:35 बजे प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडे भाजपा के जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे सूरज गुप्ता चंदन जायसवाल स्टेशन प्रबंधक मिथिलेश कुमार स्टेशन मास्टर पी पी गुप्ता पी तिवारी,बी प्रकाश, चंद्रमणि पाठक वीरेंद्र तिवारी रुपू महतो हरेंद्र कुमार द्विवेदी मनोज जायसवाल रमाकांत गुप्ता राम लखन तिवारी अमित शाह महेंद्र सिंह डॉक्टर लालमोहन कृष्णप्रसाद कुशवाहा प्रवीण पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *