सवारी वाहन के धक्के से 15 वर्षीय बच्चा घायल स्थिति गंभीर।

0
b3e27e57-d708-4e30-9655-742131017b6a

सवारी वाहन के धक्के से 15 वर्षीय बच्चा घायल स्थिति गंभीर।

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के छह मुहान चौक मोहन सिनेमा रोड में सवारी वाहन jh 03p 6765 ने पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम कांके निवासी गुनु अंसारी के पुत्र शाहिद अंसारी को धक्का मार दिया।जिसमे बच्चा शाहिद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी ट्रैफिक प्रभारी रामजीत सिंह को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी रामजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बच्चे को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचा दिया है।जहां इलाज के बाद भी बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना के बाद बच्चे के मां का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *