दूल्हे ने दुल्हन के साथ की आपत्तिजनक हरकत, टूट गई शादी

0
Untitled

यूपी के संभल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव में आई बारात में वरमाला के समय दूल्हे ने दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी। इस पर गुस्साई दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं युवती के पिता ने भी बारात वापस ले जाने के बाद दिया हालांकि इसके बावजूद मामला नहीं निपटा और आखिरकार दूल्हे को बैरंग बारात लेकर वापस लौटनी पड़ी। ये घटना ऐचोड़ाक कंबोह थाना क्षेत्र के इशेपुर मुंड गांव का है। जहां एक एक युवती की शादी दूसरे गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुआ। तभी दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा कर किस कर लिया। इससे दुल्हन गुस्सा हो गई। उसने अपने साथ हुई हरकत के बारे में अपने परिजनों को बताया और शादी करने से इनकार कर दिया। यह जानकारी जब दुल्हन के पिता को हुई तो उसने भी शादी करने को मना कर दिया और बारात वापस लेकर जाने को बोल दिया।लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इस बीच किसी ने इस बात की जानकारी ऐचोड़ा कंबोह थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक पूनम राठी ने दोनों के घरवालों से आपस में बात कर समझौता कराने की बात की लेकिन विफल रहा। वह सारा सामान वापस दिया जाए साथ ही जितना खर्च बारात के स्वागत में खाने पर खर्च हुआ वह भी दिया जाए। इस पर सहमति के बाद बारात बिन दुल्हन के हि वापस अपने गांव लौट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *