छात्रा ने फंदे से लटककर दे दी जान, सुसाइड नोट ने खोला ये राज

0
Untitled

बांदा: बांदा में शोहदे से परेशान 10 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया है। बिसंडा के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय लड़की कक्षा 10 की छात्रा थी। मंगलवार सुबह कमरे के अंदर वह साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। कोई जवाब न मिलने पर ताऊ कमरे में पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। जिसमें छात्रा ने शोहदे द्वारा परेशान करने और उसकी वजह से फांसी लगाने की बात लिखी थी। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी बबेरू स्थिति कॉलेज में पढ़ती थी। क्षेत्र का आलोक बेटी से छेड़खानी करता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर बेटी ने मौत को गले लगा लिया। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार लड़की लंबे समय से छेड़छाड़ से परेशान थी। लड़का उसे छेड़ता और उसे परेशान कर रहा था। लड़की ने परेशान होकर आत्महत्या की है। परिवार की तहरीर दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया गया। पुलिस लड़के की तलाश में लगी है। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपी को पकड़कर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *