पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20 सूत्री की हुई बैठक, कर्मियों की अनुपस्थिति पर अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

0
89191642-43f3-468e-9c2a-f6267b98bf1e

पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20 सूत्री की हुई बैठक, कर्मियों की अनुपस्थिति पर अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार की दोपहर 20 सुत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई जिसमें 20 सुत्री समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष हफीजुल अंसारी मुन्ना सिंहा समेत सभी सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि व सांसद प्रतिनिधि समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावे कई कर्मी उपस्थित हुए। बैठक की शुरुआत नए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से परिचय एवं अभिनंदन के साथ की , बैठक में 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह ने बैठक में अनुपस्थित कर्मियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की, वहीं आपूर्ति पदाधिकारी से पीडीएस दुकानों में राशन वितरण के दौरान निगरानी समिति की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ,वहीं विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने वर्ष 2023 में अगस्त- सितंबर में पांकी के लगभग 20 डिलरों के द्वारा गेहूं आवंटित नहीं होने के बावजूद मशीन से गेहूं का वितरण करने का मामला उठाया, जिस पर आपूर्ति पदाधिकारी आशिष खलखो ने कहा थी लगभग 20 डीलरो के द्वारा राशन की अनुपलब्धता के बावजूद मशीन के द्वारा राशन वितरित किया गया यह जानकारी सत्य है ऐसे डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, विधायक प्रतिनिधि ने ऐसे डीलरों पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की, जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आपूर्ति पदाधिकारी को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आपूर्ति पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में 20 सुत्री सदस्यों के द्वारा अबुआ आवास योजना में हो रही अवैध उगाही का मामला उठाया, जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बातें कही। बैठक में अतिक्रमण का भी मामला उठाया गया एवं अतिक्रमणकारीयों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी मामलों पर तत्काल संज्ञान लेने हेतु 20 सुत्री क्रियान्वयन समिति को भरोसा दिलाया ,मौके पर बैठक में अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत सदस्य एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed